8:20 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

पुलि स शहीद स्मृति/राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश के शहीदों को याद किया गया।

*पुलिस शहीद स्मृति/राष्ट्रीय एकता दिवस के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ के मनोरंजन गृह में देशभक्ति से सम्बन्धित मूवी शो का आयोजन कर देश के शहीदों को याद किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ, डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में 21 अक्टूबर, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक मनाए जा रहे पुलिस शहीद स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहों की श्रृंखला में, आज दिनांक 26.10.2025 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिसार निरीक्षक बदायूँ, श्री इन्द्रजीत सिंह के पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ के मनोरंजन गृह में देशभक्ति से संबंधित एक प्रेरणादायक मूवी शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्तव्य पथ पर देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके शौर्य तथा बलिदान को याद करना था। मूवी शो के माध्यम से उपस्थित पुलिसकर्मियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीदों को नमन करते हुए देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन एक्सप्रेस