सेवा भारती एक गैर सरकारी संगठन है जो जो शिक्षा स्वास्थ्य आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करता है – स्वतंत्र प्रकाश गुप्त
बदायूं – सेवा भारती ब्रज प्रांत के द्वारा भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज नेकपुर में सेवा भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में सेवा भारती द्वारा यज्ञ किया गया जिसमें सभी ने आहुति दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के वरिष्ठ स्वयं सेवक सुरेश चंद्र सक्सेना रहे ।
मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्त एडवोकेट राज्य सूचना आयुक्त रहे । मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्त एडवोकेट ने कहा कि सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा संचालित एक गैर-सरकारी संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में काम करता है। यह मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, वंचित समुदायों और आदिवासी क्षेत्रों में समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को चलाता है। आपदा के समय राहत कार्य में भी यह सक्रिय रूप से भाग लेता है।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों को अभिनंदन स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण करके किया गया बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सम्मानित होने वाले सेवा भारती के वरिष्ठ सदस्य ब्रजेश कुमार अग्निहोत्री, नंद किशोर पाठक , अजय मिश्र, डा प्रतिभा गुप्ता, भगवान सिंह, रामौतार मिश्र , सुरेश चंद्र सक्सेना उपस्थित रहे । सेवा भारती के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने भी अपने उद्बोधन में सेवा भारती द्वारा इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करते रहने का संकल्प लिया ।
विद्यालय संस्थापक राम बहादुर पाण्डेय ने सभी का स्वागत अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम के दौरान खेल के क्षेत्र में उन बालकों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने जिला , मण्डल व प्रदेश में स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम का संचालन पवन शंखधार ने किया । कार्यक्रम समापन पर सेवा भारती के जिला सचिव अश्वनी भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमिला गुप्ता मजिस्ट्रेट,अश्वनी भारद्वाज, महेशा सिंह, सुमन गुप्ता, नीता गुप्ता, उर्मिला शर्मा ,कुसुम सक्सेना, पंकज शर्मा, संजीव दीक्षित , राजनारायण मिश्र , पुष्प लता , मधु सक्सेना, अवनेश सक्सेना हिमांशु मिश्रा , अंकुश चतुर्वेदी,अमन वर्मा , रामकुमार सिंह, निशि शर्मा ,सुमन , दिलीप यादव ,बब्लू मिश्रा , शिव दीप सिंह, सुरेश सिंह, दिनेश कुमार दिवाकर , ज्योति सक्सेना , हरिओम वर्मा आदि उपस्थित रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
