10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक- डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया

आज दिनांक 25.10.2025 को थाना दिवस/ समाधान दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना कादरचौक पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने एवं आगामी ककोडा मेला के दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा थाना दिवस / समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कादरचौक व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री हृदेश कठेरिया व उपजिलाधिकारी बिसौली श्रीमती राशि कृष्णा द्वारा थाना बिसौली पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बिसौली एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस