अतुल वार्ष्णेय
बिल्सी
नगर के अंबियापुर स्थित श्री साईं कृपा ईंट उद्योग पर पहुँचकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी को गोवर्धन पर्व की बधाई देते हुए अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया और कहा कि सभी मिलकर 2027 के लिये अपनी अपनी कमर कस ले।2027 में प्रदेश में भाजपा सरकार की हैट्रिक लगानी है और पुनः योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना है।योगी सरकार में गुंडे माफिया सभी प्रदेश से भाग गए है या तो जेल के अंदर है।भट्टा व्यवसायी रजनीकांत अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिष्ठान पर लगातार 20 वर्षो से प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को पुष्प कुछ देकर सम्मानित करते भट्टा व्यवसायी रजनीकांत अग्रवाल




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com