भैया दूज पर गोले के दामों ने छुआ आसमान,600 रू किलो के बाद दुकानों से नदारद।
हवन-पूजन के गोले से चलाया गया काम।
उझानी बदांयू 23 अक्टूबर।
भैया दूज के त्योहार को लेकर बहनें उत्साहित हैं। आज मनाऐ जाने वाले त्योहार पर बहनों द्वारा भाई की गोद में दिया जाने वाला गोला महंगा हो गया है। 400 बिकने बाला गोला 600 रू किलो तक बिका, उसमें भी बाजार की दुकानों से गायब रहा बहनों ने हवन-पूजन वाले गोले से काम चलाया।
पिछले साल गोला 180 रुपये किलो था जो इस बार 400 रुपये किलो तक दाम पहुंच गए। वहीं आज माल कम होने की वज़ह से 600 रूपए किलो तक बिका उसपर भी दुकानदारों पर गोला गायब हो गया। भैया दूज के त्योहार को लेकर बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही।
भैया दूज के त्योहार पर बहनें अपने भाइयों को टीका कर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बहनें अपने भाइयों को गोला और मिश्री भेंट करतीं हैं। इसी के चलते बुधवार को बाजार में गोला, मिश्री, मिठाई आदि की खूब खरीदारी हुई। बीमा सलाहकार शीतल राणा ने बताया कि आठ दस दुकानों पर गोला ढूंढ़ा ना मिलने पर हवन-पूजन में प्रयोग होने वाले छोटे गोले से काम चलाना पडा।
मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही और शहर के बाजार गुलजार रहे। शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। महिलाओं ने मिठाई की जमकर खरीदारी की।
राजेश वार्ष्णेय एमके





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
