11:34 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में पुलिस मुठभेड़: तीन वांछित गौकश गिरफ्तार, हथियार व उपकरण बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं एस.ओ.जी टीम की अगुवाई में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0स0 529/25 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम का सफल अनावरण करते हुये थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आज दिनांक 22/23.10.2025 को प्राप्त सूचना के क्रम में थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग की जा रही थी कि कुंवरगांव रोड स्थित आई.टी.आई. कालेज के पास से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हे टोका गया तो कालेज के पीछे जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा इन्हें चारों ओर से घेर लिया गया, भागने का कोई रास्ते ने देख इन तीनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में हे0का0 कृष्ण कुमार घायल हो गया, पुलिस पार्टी द्वारा नियमानुसार घेराबन्दी करते हुए आत्मरक्षार्थ इन तीनों पर फायरिंग की गई तो तीनों अभियुक्तगण घायल हो गये। इन तीनों अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लेते हुए इनकी तलाशी ली गई, इनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण आदि बरामद हुए। तीनों घायल अभियुक्तगण से नाम पता पूछा गया तो इन्होने अपना नाम 1- मुजाहिद पुत्र असलम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ, 2- शाहरुख उर्फ हसनैन पुत्र असलम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ तथा 3- असलम पुत्र बाबू उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ बताया। सभी घायल अभियुक्त गण व हे0का0 को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ भर्ती कराया गया है। उक्त अभियुक्तगण थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 529/25 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में शातिर वांछित हैं। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण*
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम बाप बेटे मिलकर आवारा गौवंशीय पशु का वध कर मांस बेचकर लाभ कमाते हैं। अभी हाल ही में हमने बरेली रोड पर जो बीआरवी स्कूल है उसके पीछे गौवंशीय पशु का वध किया था। हम लोग आज भी जंगल मे घूम रहे आवारा गौवंशीय पशु को पकडकर काटने का प्लान था कि आप लोगों ने हमें घेर लिया। कोई रास्ता ने देख हम लोगों ने तुम पुलिस वालों पर फायर कर दिया और जबावी फायरिंग में हम भी घायल हो गये।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- मुजाहिद पुत्र असलम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ
2- शाहरुख उर्फ हसनैन पुत्र असलम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ
3- असलम पुत्र बाबू निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ

*गिरफ्तारी घटनास्थल, दिनांक व समय-*
1 कुंवरगांव रोड स्थित आई.टी.आई कालेज के पीछे जंगल में दि0 22/23.10.2024 बजे।

*विवरण बरामदगी-*
1- 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर,
2– एक तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर
3- गौकशी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण आदि

*आपराधिक इतिहास-*
क – असलम पुत्र बाबू निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ
1. मु0अ0सं0 155/21 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
2. मु0अ0सं0 398/16 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
3. मु0अ0सं0 01/24 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
4. मु0अ0सं0 068/25 धारा 303/317 बीएनएस अधिनियम थाना कुंवरगाँव, बदायूँ

ख – मुजाहिद पुत्र असलम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ
1. मु0अ0सं0 155/21 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
2. मु0अ0सं0 01/24 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना कुंवरगाँव, बदायूँ

ग – शाहरुख उर्फ हसनैन पुत्र असलम निवासी ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ
1. मु0अ0सं0 155/21 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना कुंवरगाँव, बदायूँ
2. मु0अ0सं0 01/24 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना कुंवरगाँव, बदायूँ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनोज कुमार सिंह मय थाना पुलिस टीम
2- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार मय पुलिस टीम।
3- प्रभारी निरीक्षक एस.ओ.जी. माधो सिंह एवं प्रभारी सर्विलांस धर्वेन्द्र कुमार मय टीम।

विज्ञापन एक्सप्रेस