फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव ओरछी में नकाबपोश बदमाशों ने गनपॉइंट पर लाखों का सोना और नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव ओरछी चौराहे पर रहने वाली टीना किन्नर के घर पर हुई। टीना के भाई विजय ने बताया कि 8 से 9 नकाबपोश बदमाश किचन की खिड़की तोड़कर घर में घुसे। उस समय घर में टीना, मोनिका, अमरजीत, बिलाल, विजय और उनकी भाभी अंकिता सो रही थे। बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने टीना किन्नर के घर में घुसकर उसे और उसके साथियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नगदी और सोना लूट लिया। पीड़ित किन्नर के मुताबिक सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाश उसके घर से 35 लाख रुपए और 700 ग्राम सोना लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com