2:42 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी कछला रोड पर आये केंटर से लगा जाम, जनाजे में जा रहे लोगों को निकालने में हुई मुश्किल

आला अधिकारियों का आदेश हवा में,कोतवाली पुलिस की व्यवस्था बेपटरी।

।।


उझानी बदांयू 18 अक्टूबर।

दीपावली के त्योहार के मद्देनजर बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि कहीं बाजार में जाम ना लगे। हर थाना कोतवाली को आदेश दिया कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात कर जाम ना लगने दें।

मगर उझानी कोतवाली पुलिस पर आदेश का कोई असर नहीं हुआ आज शाम 6 बजे एक भारी केंटर बदायूं रोड से कछला रोड पर आ गया। आलम यह था कि बिल्सी रोड,कछला रोड, स्टेशन रोड, बदांयू रोड, शापिंग सेंटर, सब्जी मंडी रोड पर लम्बा जाम लग गया।

घंटाघर चौराहे पर तैनात एक सिपाही ने केंटर को स्टेशन रोड पर मोडकर वापस बदायूं रोड पर भेज दिया। इससे नगर का पूरा बाजार एक घंटे को जाम की गिरफ्त में आ गया।

दीपावली, धनतेरस की खरीदारी को आये लोगों को जाम में फंसना पडा। इससे बिल्सी रोड से आऐ एक जनाजे को भी जाम में घिरना पडा। लोगों ने काफी मशक्कत कर आधा घंटे बाद जनाजे को निकलवाया।

काफी देर बाद कोतवाली पुलिस आने पर जाम खुलवाने को पसीना बहाते देखा गया। वही कई बाइक सवार व ई-रिक्शा वाले को भी पुलिस के गुस्से का शिकार होना पडा। जबकि इस समय बाज़ार में भीड को देखते हुए कोतवाली पुलिस को बाबूजी कल्याण सिंह चौक व मंडी समिति एंव बरी बाइपास से भारी व बड़े वाहनों को रोकने को पुलिस लगानी चाहिए मगर ऐसा नहीं हुआ ओर खामियाजा जनता को भोगना पडा। खबर लिखे जाने तक पुलिस जाम को खुलवाने में कामयाब नहीं हो सकी है। कई पुलिस कर्मी जाम खुलवाने को जूझ रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.