1:08 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक पदार्थ पटाखे बरामद- एक गिरफ्तार

थाना बिसौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 05 गत्ते की पेटी (वजन करीब 71 किलो) जिनमें अवैध विस्फोटक पदार्थ पटाखे बरामद कर गिरफ्तार किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान अवैध विस्फोटक पदार्थ निर्माण एवं भण्डारण चैकिगं एवं कार्यवाही आदि के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बिसौली के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18/10/2025 को थाना बिसौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अंशु पुत्र प्रेमराज निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बिसौली जिला बदायूं को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 गत्ते की पेटी वजन करीब 71 किलो जिनमे अवैध विस्फोटक पदार्थ (पटाखे) विभिन्न कम्पनियो के बरामद हुये


जिसके सम्बन्ध मे अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 287/2025 धारा 288 बीएनएस व 5/9B विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस