पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूं के प्रांगण में आज दीपावली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिसमें कक्षा PG और LKG के बच्चे राम लक्ष्मण व सीता बनकर आए तथा U.K.G, 1st व 2nd के बच्चों ने चार्ट पेपर पर मोमबत्तियां व दीया सजाएं कक्षा 3rd से 5th तक के बच्चों ने वॉल हैंगिंग बनाएं, कक्षा 6th से 8th तक के छात्रो ने विभिन्न प्रकार की कंडील बनाई तथा छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने कहानी के माध्यम से धनतेरस के त्यौहार की महत्वता बताई तथा विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सरला यादव जी ने बताया कि दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है। सभी शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
















badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com