बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत पिंदारा में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मनिर्भर, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों 1098, 1076, 1930 व आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181 आदि नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल अर्पित यादव आदि उपस्थित रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
