10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में भारत को जानो’ परीक्षा का आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में भारत विकास परिषद के माध्यम से ‘भारत को जानो’ परीक्षा का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर इसका नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी द्वारा किया गया। आज की इस परीक्षा में जूनियर अनुभाग में कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर अनुभाग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं के कक्षा में बैठने की व्यवस्था का कार्य विद्यालय के शिक्षक कुशल कांत राठौर के द्वारा किया गया तथा परीक्षा नियंत्रक शिक्षिका मंजू सक्सेना रहींl परीक्षा के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन होना अत्यंत आवश्यक है, इस प्रकार की परीक्षाओं के द्वारा बच्चों में देशभक्ति की भावना तथा भारतवर्ष के इतिहास के ज्ञान का विकास होता है साथ ही इनसे बच्चों में अच्छे संस्कार का उदय होता हैं और उनमें देश प्रेम जाग्रत होता है। विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस