वजीरगंज में धूमधाम से हुआ रावण दहन, भगवान राम के एक ही बाण से जल उठा रावण का पुतला
वजीरगंज (बदायूं): कस्बा वजीरगंज में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को एक विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम ने जैसे ही अपना दिव्य बाण चलाया, अहंकारी रावण और कुंभकरण के पुतले धू-धू कर जल उठे। रावण दहन के इस दृश्य को देखने के लिए वजीरगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग उमड़े।
मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले की रौनक बढ़ा दी।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वजीरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मेले में पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। इस दौरान श्रीरामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
