12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – मेधावी छात्रा बनी एक दिन को संतोष कुमारी सरस्वती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य

उझानी बदांयू 13 अक्टूबर।

नारी सशक्तीकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक महत्वाकांक्षी एवं बहुआयामी योजना मिशन शक्ति 2025 के अंतर्गत संतोष कुमारी श्रवण अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में होनहार एवं मेधावी छात्रा नियति वार्ष्णेय, जो कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं,को एक दिन के सांकेतिक प्रधानाचार्य के रुप में कार्य किया।


इस प्रक्रिया के तहत नियति वार्ष्णेय ने सभी कक्षा-कक्षों एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति का निरीक्षण किया, इसी अवसर पर विकसित भारत-2047 कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान जिला-विद्यालय निरीक्षक लाल सिंह यादव ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया, तथा छात्रा के कार्य की सराहना की। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक रतन कुमार जिंदल, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, छात्रा के माता, पिता, समस्त आचार्य एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस