बदांयू 12 अक्टूबर।
प्रदेश के सभी जिलों के डीएम एसएसपी को डीजीपी राजीव कृष्णा ने निर्देश जारी किए हैं कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पटाखों की अवैध बिक्री व भंडारण को अभियान चलाकर रोका जाए। उन्होंने यह भी कहा का जहां बस्ती हो वहां बिक्री को तुरंत रोका जाऐ।
उन्होंने आदेश दिया कि जिले के आला अधिकारी टीम गठित कर लोगों की जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सघन चेकिंग अभियान चलाऐ। जहां जिस जगह अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिले उसे जब्त कर कड़ी कार्रवाई करें।
डीजीपी ने यह भी कहा कि कहीं किसी जिले में कोई दुर्घटना होती है तो जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। इसलिए समय रहते इस पर रोक लगाई जाए। जिससे दीपावली का पर्व शांति पूर्वक लोग मना सकें।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
