12:24 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

रामानुज मेडिकल स्टोर, बदायूँ मेडिकल हॉल, रहनुमा मेडिकल स्टोर एवं वेष्णो ट्रैडर्स पर गहन निरीक्षण

बदायूं- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद आगरा में पायी गयी नकली दवाओं एवं कफ सीपर जिससे बच्चो की मृत्यु हुई, के प्रकरण में औषधि निरीक्षक जनपद-बदायूँ लवकुश प्रसाद नें जिले के मेडिकल स्टोरो पर छापेमार कार्यवाही की। जिसके क्रम में मैसर्स रामानुज मेडिकल स्टोर, नियर कनक ज्वेलर्स टिकटगंज थाना कोतवाली बदायूँ जनपद बदायूँ से 02 नमूने, मैसर्स रामानुज मेडिकल स्टोर, मढई चौक थाना कोतवाली बदायूँ जनपद बदायूँ से 01 नमूना, मैसर्स बदायूँ मेडिकल हॉल, नियर रिजेंसी होटल रोड़ लाबेला चौक थाना सिविल लाईन जनपद बदायूँ से 01 नमूना, मेसर्स रहनुमा मेडिकल स्टोर शेखुपुर रोड़ बदायूँ जनपद बदायूँ से 01 नमूनें (कफ-सीरप), मैसर्स न्यू यूनिक मेडिकल स्टोर, इन कैम्पस अल फारिया हास्पिटल नहर खां सराय बदायूँ से 02 नमूनें (कफ-सीरप), मैसर्स सूर्या ड्रग हाउस, नियर शाहूकारा गेट मौहल्ला मढाई चौक बदायूँ जनपद बदायूँ से 04 नमूने (01 कफ-सीरप) एवं मैसर्स वेष्णो ट्रैडर्स, नियर दावत रेस्टोरेंट पथिक चौक मौहल्ला रघुवीर नगर पोस्ट कोतवाली बदायूँ जनपद बदायूँ से 04 नमूनें (02 कफ-सीरप) संदेह के आधार पर गहन निरीक्षण उपरान्त संग्रहीत कर राजकिय प्रयोगशाला को भेजा गया। साथ ही उपरोक्त मेडिकल स्टोरों के क्रय-विक्रय बीजकों की गहन जांच की गयी। उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरान्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।


विज्ञापन एक्सप्रेस