5:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पुरानी चौकी के फुटपाथ पर फड़ वालों का कब्जा — नाले में कचरा, टूटा बोर्ड और त्योहारों पर दाम 3 से 4 गुणा तक

कुंवरगांव। नगर की पुरानी चौकी के पास बने फुटपाथ पर इन दिनों अवैध सब्ज़ी फड़वालों ने कब्जा जमा रखा है। शनिवार और मंगलवार को कसेर मोहनपुर रोड स्थित होने वाले हाट के अलावा सप्ताह के बाकी दिनों में पुरानी चौकी फूटपाथ पर फड़वालों का अड्डा बन चुकी है। विक्रेता न केवल सार्वजनिक जगह पर अतिक्रमण कर रहे हैं, बल्कि ग्राहकों से मनमाने दाम वसूल कर आम जनता को लुट रहे हैं। प्रत्येक दर्शियों का कहना है कि मुख्य बाजार में जहाँ गोभी 40–60 रुपये प्रति किलो और मिर्च 60 – 80 रुपये प्रति किलो मिलती है, वहीं यही फड़वाले वही सब्ज़ी 80–120 रुपये प्रति किलो तक बेचा करते हैं। त्योहारों पर इन दामों में 3 से 4 गुना तक की उछाल आ जाती है, जिससे आम परिवार बुरी तरह प्रभावित होते हैं।
घटना और भी गंभीर है: नगर पंचायत द्वारा कचरा डालने के लिए रखे गए बॉक्स मौजूद होने के बावजूद फड़वाले उसी (भूमि) और चौकी के नाले में रोज़ाना सड़ा-गला कचरा डालते हैं। नाले और आसपास की जमीन गंदगी से भर चुकी है, बदबू फैल रही है और मच्छर भी बहुत बढ़ गए हैं।
प्रत्येक दर्शियों ने यह भी बताया कि चौकी का -बोर्ड तोड़ दिया गया है और नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक उपयोग के लिए रखी गई बेंचों के पीछे कचरे के ढेर लगे हैं — जिससे बुजुर्गों और बच्चों का बैठना व वहाँ से गुजरना कठिन हो गया है। कई बार दाम पर सवाल उठाने पर फड़वाले झगड़ालू व्यवहार करते हैं और हंगामा कर देते हैं। प्रत्येकदर्शी ने बताया “नगर पंचायत ने बेंच लगाई है पर बेंच के पीछे कूड़ा है — हम कैसे बैठें? त्योहारों पर दाम तीन-चार गुना बढ़ जाते हैं, खुदरा ग्राहक बेहाल हैं।” प्रत्येक दृश्यों का कहना हैं — प्रशासन तत्काल कदम उठाए: पुरानी चौकी के सामने लगे अवैध फड़ों को तुरंत हटाया जाए। नगर पंचायत द्वारा रखे गए कचरा बॉक्स का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराए जाए — अनावश्यक कचरा डालने वालों पर सख्त जुर्माना लगे। टूटा हुआ चौकी बोर्ड तुरंत बदलवाया जाए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। त्योहारों पर अस्थायी निगरानी तैनात कर दाम नियंत्रण व दर-सूची (रेट लिस्ट ) अनिवार्य की जाए। अगर तत्काल और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो यह क्षेत्र स्थायी रूप से गंदगी और अराजकता का केंद्र बन जाएगा जिससे सफाई, यातायात और आम जनता की सुरक्षा सभी प्रभावित होंगे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.