उझानी बदांयू 9 अक्टूबर।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बमनोसी निवासी सत्यवीर सिंह यादव को कादरचौक में कांग्रेस पार्टी का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि सत्यवीर सिंह जुझारू व ईमानदार नेता हैं उनके आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।
वही सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि पूरी लगन से बदायूं जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी पार्टी ने सोपी है उसे पूरी लगन व जिम्मेदारी से निभाएंगे। जल्द ही ब्लाक कादरचौक की कार्यकारिणी का जिलाध्यक्ष की सहमति से गठन कर लिया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com