बदायूं नगर पालिका परिषद के कई बार चेयर मैन रहे ओम प्रकाश मथुरिया की प्रतिमा का अनावरण स्थानीय साहू धर्मशाला निकट गोपी चौक में किया गया /
बदायूं के हर दिल अजीज जिगर स्व ओग प्रकाश मथुरिया की प्रतिमा का अनावरण केन्द्रीय राज्य मंत्री वी एल वर्मा जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शक्य, सदर विधायक महेशचन्द्र गुप्ता,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामा शंकर साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अधयक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर केद्रीय मंत्री वी एल. बर्मा ने कहा कि मथुरिया जी केवल साहू समाज के नेता नहीं थे उनको सभी समाज के लोग अपना नेता मानते थे। उन्होंने बताया कि वे बहुत नजदीक से उनके परिवार से जुड़े थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि मथुरिया जी जमीन से जुडे हुए नेता थे। और समाज का हर वर्ग उन्हें पसंद करता था / भा. ज. पा. जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। और उन्होंने मेंरा मार्गदर्शन भी किया है। प्रसिद्ध साहित्यकार अशोक खुराना ने कहा- स्वागत में वह थे प्रथम, और जिगर उपनाम । मूर्ति दिलाएगी हमें, याद उन्ही के काम ।।
प्रसिद्ध कवि डाo राम बहादुर व्यथित ने उनके संस्मरण सुनाते हुए पूरे सदन को भाव विभोर कर दिया। साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष बी डी मधुरिया में कहा कि साहू धर्मशाला उन्ही के प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष बरेली रवेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि मथुरिया जी से पहले पार्टी के नाते दोस्ती हुई थी लेकिन बाद में रिश्तेदारी में बदल गयी लखनऊ से आय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामाशंकर साहू जी ने भी अपने संस्मरण साझा किये। लखनऊ से चलकर आये मनोज मुसाफिर साहू ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में अजय मथुरिया ने कहा कि जो भी अतिथि कार्यक्रम में आये है उनका साहू समाज हट्य से आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर उनकी तीनो पुत्री बन्दना गुप्ता, अलका गुप्ता, प्रियंका गुप्ता उद्दोगपति संजीव साहू राजेंद्र मथुरिया अशोक भारती, धीरज सक्सेना, मनोज गुप्ता, नितेष वार्ष्णेय पंकज शर्मा अभिषेक मथुरिया , गोपाल शर्मा, वेदप्रकाश साहू , इजी सुनील गुप्ता, आनन्द , डा. अमर सिंह, विश्वजीत गुप्ता सौरभ साहू, पियुष साहू , सोहनपाल साहू , शेखर साहू , अनिल प्रधान, ओमप्रकाश चौधरी, छोटे लालू प्रजापती , प्रणवीर रस्तोगी, के, वी गुप्ता, भने ब्लाक प्रमुख अनेकपाल, रामेश साहू कासगंज, सुरेश साहू कासगंज, शिवम लाल राठौर गुलाव सिंह राठौर राम निवास राठौर, मुनेन्द्र राठौर सुधीर श्रीवास्तव अरुण प्रकाश, आदिलोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लालता प्रसाद साहू साहू ने किया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
