2:55 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति 5.0’ के तहत मदर एथीना स्कूल की फायज़ा सिद्दीकी बनी एक दिन के लिए एस0एस0पी0 बदायूँ

मदर एथीना स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा फायज़ा सिद्दीकी को ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत एक दिवसीय एस0एस0पी0, बदायूँ के रूप में चुना गया। एक दिवसीय एस0एस0पी0 ऑफिसर बनने के बाद फायज़ा सिद्दीकी ने महिलाओं की समस्याओं को जाना तथा उनके समाधान हेतु उपयुक्त सुझाव प्रस्तुत किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ बृजेश सिंह द्वारा फायज़ा सिद्दीकी को इस अवसर हेतु सम्मानित किया गया। इस मिशन का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम के फेज-1 के अंतर्गत ‘नारी सुरक्षा और सम्मान’ पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। फेज़-2 में विधिक प्रावधानों और योजनाओं के लाभ महिलाओं तक पहुँचाने पर बल दिया गया। फेज-3 के अंतर्गत सुरक्षा और स्वावलंबन को गति देने वाले कार्यक्रम संचालित किए गए। फेज-4 में ‘महिला बीट प्रणाली’ के माध्यम से गाँव-गाँव संपर्क व शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया हमारे विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा फायज़ा सिद्दीकी को ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत एस0एस0पी0 बदायूँ के रूप में चयनित किया जाना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि हमारी छात्राएँ समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति सजग और जिम्मेदार हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस