उझानी बदांयू 8 अक्टूबर।
करवाचौथ 10 अक्तूबर को है। ऐसे में ब्यूटी पार्लर, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन व सर्राफा दुकानों पर इन दिनों ग्राहकों की भीड़ है। चूड़ी बाजार में भी रौनक है। महिलाएं साड़ी व लहंगे की मैचिंग की चूड़ियां पसंद कर रही हैं।
करवाचौथ पर फिरोजाबाद व जयपुर की जरकन व गोल्डन की चूड़ियां सुहागिनों की कलाइयों पर खनकेंगी। महिलाएं कपड़ों के साथ शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं तो पति भी उनके लिए सोने-चांदी के आभूषण, साड़ी व अन्य उपहार खरीद रहे हैं।
बाजार में त्योहार का रंग दिखाई देने लगा है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही है। 10 अक्तूबर को धूमधाम से करवाचौथ मनाया जाएगा।
करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार कर चांद का दीदार करेंगी। नई-नवेली दुल्हनों को पंजाबी चूड़ा लुभा रहा है। बाजारों में रौनक बढ़ने से व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं। चूड़ियों की दुकानों पर देर रात तक महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है।
चूड़ी दुकानदार अन्नू वार्ष्णेय ने बताया कि लाख व ब्रास की चूड़ियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा जयपुर, फीरोजाबाद, कोलकाता से विभिन्न प्रकार की सुंदर व आकर्षक चूड़ियां मंगाई गई हैं। नई नवेली दुल्हनों को पंजाबी चूड़ा व बटरफ्लाई कंगन पसंद आ रहे हैं। कंगन 150 से लेकर 750 रुपये तक बिक रहे हैं। चूड़ा 200 से 400 रुपये तक बिक रहा है। लटकन वाली चूड़ियां 200 से 500 रुपये तक बिक रही हैं।
—————–
करवाचौथ में बेहतर लुक के लिए महिलाएं उत्साहित हैं। कुछ महिलाएं इंटरनेट पर चूड़ी और कंगन की डिजाइन पसंद करती हैं। मोबाइल पर स्क्रीन शाॅट लेकर चूड़ी की दुकानों पर पहुंचती हैं। दुकानदारों से उसी डिजाइन में चूड़ियों की मांग करती हैं। चूड़ियों की ऑनलाइन खरीदारी भी महिलाएं कर रही हैं।
———+++++



करवाचौथ में ब्यूटी पार्लर संचालकों ने विशेष पैकेज शुरू किया है। पार्लर संचालक के मुताबिक करवाचौथ पर ऑफर चल रहा है। पपाया क्लीनअप और थ्रेडिंग के लिए 499 रुपये, लोटस क्लीनअप, हैंड वॉक्स और थ्रेडिंग के लिए 599 रुपये का पैकेज है। इसके साथ ही 899 रुपये और 1449 रुपये में फेशियल, हैंड वॉक्स, ग्लो शाइन शीट मास्क की सुविधा दी जा रही है।
——
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
