खाद की नकली कट्टो संग रीपेकिंग मशीन के साथ कृषि विभाग ने दुकान की सील, रिपोर्ट लिखाने की तैयारी।
बदांयू 8 अक्टूबर।
क़ृषि विभाग के जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत के नेतृत्व में टीम ने फेजगंज बेहटा थाने के गांव दूनपुर में बीती रात एक खाद की दुकान कर छापामार कर डीएपी खाद की रीपेकिंग करते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


खाद की दुकान का लाइसेंस निरस्त करते हुए गोदाम व दुकान को सील कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीएपी के 121 कट्टे ,एनपीके के 115 खाली कट्टो के साथ गेरू, पेकिंग मशीन,धागा भी बरामद किया गया है। दुकान मालिक सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वही खाद के नमूने जांच को प्रयोगशाला भेज दिए गये है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
