3:15 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व कमेटी के पदाधिकारीयों ने स्काउट गाइड के सदस्यों को सम्मानित

इस्लामनगर : श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में लगे रामलीला मेले में सुरक्षा व सहयोग करने के लिए स्काउट गाइड के टीम के प्रशंसनीय कार्य करने पर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता व कमेटी के पदाधिकारीयों ने स्काउट गाइड के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कार्य की प्रशंसा की। रामलीला कमेटी के पंडित विश्वदीप पाठक, सभासद मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेला परिसर में सात दिनों से निस्वार्थ सेवा दे रहे स्काउट गाइड के विद्यार्थीयों ने मेले में कई खोए हुए बच्चों को भी मिलाया था। और भी मेले में सराहनीय कार्य किए, रामलीला कमेटी स्काउट गाइड का प्रशंसा करती है और इन सभी उज्जवल भविष्य की कामना करती है। स्काउट गाइड के नि ऋषिपाल, अध्यापक प्रेमसिंह गौतम का निर्देशन रहा। इस दौरान मेला इंचार्ज संजीव कुमार पप्पू, ठाकुर राजवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, पंडित विश्वदीप पाठक, गोपाल गुप्ता, सुशील पाठक मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस