बदांयू 6 अक्टूबर।
बदायूं शहर के जामा मस्जिद के सामने संकरी गली में सादिक अलापुरी के घर में सुबह लगभग सात बजे लगी भयंकर आग से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद भी फायरबिग्रेड की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची।
बताते हैं आग शॉर्ट सर्किट से लगी किसी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ,मगर घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। मोहल्ले वालों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया।
शकील बक्शी




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
