7:59 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने मृतक आश्रित को सौंपा दो लाख का चेक

बिसौली। सडक हादसे में जान गंवाने वाले बिसौली के युवक के परिजनों को शासन की ओर से आई मुआवजा धनराशि का चेक सौंपा गया। भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने मृतक की मां को दो लाख रुपये का चेक सौंपकर उनको सांत्‍वना दी।
बीती 11 सितंबर केो बिसौली के गांव रायपुर जगमन निवासी 24 वर्षीय संजीत सागर पुत्र किशनपाल की हरदोई में हुए सडक हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे के शिकार लोगों को शासन की ओर से मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई। शुक्रवार को शासन की ओर से आई मुआवजा राशि का चेक सौंपने के लिए भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजीव कुमार गुप्‍ता बिसौली पहुंचे। उन्‍होंने मृतक की मां रामरती को तहसील सभागार में दो लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर एसडीएम राशि कृष्णा, तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, वैभव मिश्रा, संदीप चौहान, सुनील सिंह, रितेश सिंह, विजय शर्मा, दिनेश राजपूत आदि मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा जिलाध्‍यक्ष बगरैन मंडल के महामंत्री राजीव चौहान के पिता के निधन की सूचना पर उनके आवास गांव पस्‍तौर पहुंचे और शोक संवेदना व्‍यक्‍त की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.