11:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस ने बिसौली में चलाया वाहन चेकिंग अभियान

बिसौली। त्‍योहारी सीजन में यातायात पुलिस ने नगर बिसौली में चेकिंग अभियान चलाते हुए कई वाहनों के कागजात पूरे न होने पर कार्रवाई की। शुक्रवार को अभियान के दौरान कई वाहनों को चेक किया गया। करीब पांच वाहनों के कागजात पूरे न होने पर उनके स्‍वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अभियान के पीछे की मंशा बेतरतीब तरीके से नगर के व्‍यस्‍तम इलाके में खडे किए जाने वाले वाहनों के मालिकों को सबक सिखाना है। वजह है क‍ि अभी त्‍योहारी सीजन चल रहा है ऐसे में बाजारों में खरीदारों की खासी भीड है इसलिए जाम को खत्‍म करना ही पुलिस की प्राथमिकता है। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में वाहन स्‍वामियों को चेतावनी भी दी गई। यातायात पुलिस के बिसौली प्रभारी सब इंस्‍पेक्‍टर सुरेश त्यागी ने बताया कि हमारा मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जिम्मेदार चालक और समझदार यात्री बनाना है। स्मार्ट ड्राइव करें, सुरक्षित रहे। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि जान बचाने का कवच है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मिशन शक्ति के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.