11:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला व छात्राओं को किया गया जागरूक

उघैती (बदायूं)उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के जनता आदर्श इंटर कॉलेज खितौरा, सिद्व बाबा इंटर सराह बरौलिया,माधवराव इंटर कॉलेज उघैती,सहित क्षेत्र में सार्वजनिक जगह परविशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कास्टेबल सरिता व प्रतिभा ने महिला व छात्राओं को जागरुक किया।महिला कांस्टेबल प्रतिभा ने छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इस अवसर पर जनता आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।इस मौके पर एसआई धूम सिंह,कांस्टेबल आशीष सहित सभी स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस