4:03 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बाबूजी …पहले लगते थे हजार रुपये, अब कहां से ले आएं 6500

नया बिजली कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों का बढ़ा दर्द।

उर्जा निगम ने नऐ बिजली कनेक्शन के बढ़ाएं बेतहाशा चार्ज।

उझानी बदांयू 1 अक्टूबर।

एक से पांच किलोवॉट तक विद्युत कनेक्शन के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर के साथ कनेक्शन आवश्यक हो गया है। इसकी वजह से नए कनेक्शन की कीमत बढ़ गई है। पहले ऊर्जा निगम की ओर से नए कनेक्शन पर डेढ़ माह के बिल को सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराया जाता था।

बाबूजी घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए तो पहले एक हजार रुपये ही लगते थे, अब बता रहे हैं कि 6500 रुपये की फीस जमा होगी। आप ही बताओ कहां से लाएं इतने रुपये….।

यह सवाल नया कनेक्शन लेने के लिए उपकेंद्र पर पहुंची माया देवी का था। वह बीपीएल कार्ड आधार हैं। वह अपने घर के लिए दो किलोवॉट का घरेलू कनेक्शन लेने के लिए पहुंचीं थी।

उझानी के मोहल्ला बहादुर गंज की रहने वाली माया देवी ने बताया कि वह मंगलवार को नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए साइबर कैफे गईं थीं। वहां पता चला की झटपट पोर्टल पर नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें 6500 रुपये जमा करने होंगे। इससे परेशान होकर वह उपकेंद्र पहुंचीं तो पता चला कि नियम में बदलाव हो चुका है।

अब नए विद्युत कनेक्शन के लिए 6500 रुपये की फीस कर दी गई है। यह चार्ज है स्मार्ट मीटर का जो उपभोक्ता के घर कनेक्शन के समय लगेगा। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि 6500 रुपये देकर कनेक्शन कहां से लें। उन्होंने कहा कि हमारा तो बीपीएल कार्ड है। अगर इतने ही रुपए होते तो बीपीएल कार्ड ही क्यों बना होता। यह समस्या सिर्फ एक माया देवी की नहीं है। उन सभी की है जो बड़ी मुश्किल से पाई-पाई जोड़कर बिजली कनेक्शन लेने को पहुंच रहे हैं।

अब एक से पांच किलोवॉट तक विद्युत कनेक्शन के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर के साथ कनेक्शन आवश्यक हो गया है। इसकी वजह से नए कनेक्शन की कीमत बढ़ गई है। इससे पहले ऊर्जा निगम की ओर से नए कनेक्शन पर डेढ़ माह के बिल को सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराया जाता था, लेकिन नियम बदलने के कारण अब लोगों से प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बिल जमा कराया जा रहा है।

बोले अधिकारी-
इस निर्णय को शासन की ओर से लिया गया है। सॉफ्टवेयर में इसे अपडेट भी कर दिया गया है। नए कनेक्शन के लिए रेट भी तय हो चुके हैं। अब बिना प्रीपेड के कनेक्शन नहीं हो सकता है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.