4:30 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/ पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन

> 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल,रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2025 का हुआ समापन ।

बरेली जोन की 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग पुलिस प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आज दिनांकः30-09-2025 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ की देख-रेख में सम्पन्न हुआ । जिसमें बरेली जोन के सभी जनपदों के लगभग 100(महिला/पुरूष) प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डॉ0 ह्रदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, डॉ0 देवेन्द्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक लाइन/उझानी, श्री रजनीश कुमार पुलिस उपाधीक्षक नगर, श्री के0 के0 तिवारी पुलिस उपाधीक्षक दातागंज जनपद बदायूँ एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का संचालन श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक बदायूँ द्वारा किया गया । प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहेः-

1. अलार्म एफीशिएन्सी रेस प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने 130 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजन्ती प्राप्त की एवं जनपद रामपुर 86.5 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहा ।
2. पुरानी स्पर्धा रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद सम्भल ने सर्वाधिक 598 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाकर चल वैजन्ती प्राप्त की एवं जनपद बदायूं 559 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहा ।
3. नई स्पर्धा रायफल शूटिंग प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में जनपद सम्भल ने सर्वाधिक 429 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाकर चल वैजन्ती प्राप्त की एवं जनपद मुरादाबाद 399 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहा ।
4. नई स्पर्धा रायफल शूटिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग में जनपद बदायूँ ने सर्वाधिक 230 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान के साथ चल वैजन्ती प्राप्त की एवं जनपद मुरादाबाद 226 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहा ।
5. रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद मुरादाबाद ने प्रथम स्थान पाकर चल वैजन्ती प्राप्त की एवं जनपद रामपुर दूसरे स्थान पर रहा ।
6. कार्बाइन/एम0पी0-5 शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद बदायूँ ने 147 अंको के साथ प्रथम स्थान पाकर चल वैजन्ती पर कब्जा किया एवं जनपद मुरादाबाद 104 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहा ।
प्रतियोगित में निर्णायक मण्डल में उ0नि0 श्री भगवान सिंह पटवाल, मु0आ0 राजेन्द्र सिंह, मु0आ0 देवेन्द्र सिंह, मु0आ0 हरवीर सिंह एवं श्री अमरीक सिंह सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी रहे, जो निर्विवाद रूप से निर्णय कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगी रहे । यह प्रतियोगिता निर्विवादित रूप से सकुशल सम्पन्न करायी गयी ।

विज्ञापन एक्सप्रेस