6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज- घरो से लेकर मन्दिरों में की गई मां कालरात्रि की पूजा

घरो से लेकर मन्दिरों में की गई मां कालरात्रि की पूजा

वजीरगंज बदायूं
नवरात्रि के सातवें दिन घरों से लेकर मन्दिरों में बड़े ही उत्साहा एवं भक्ति मय माहौल में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करने वाली देवी है दानव दैत्य राक्षस भूत प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से भयभीत हो जाते हैं इनका रंग कला एवं बाल बिखरे हुए इनके तीन नेत्र एवं चार भुजाएं हैं गर्दभ इनका वाहन है और यह दाहिने हाथो में तलवार तथा नरमुरदा एवं बाएं हाथ में ज्वाला तथा अभय मुद्रा धारण करती हैं ऊपर से भयानक परंतु अंतराल में स्नेह का भंडार है उनके गले में विद्युत जैसी छटा देने वाली सफेद माला सुशोभित रहती है मां कालरात्रि का स्वरूप भयानक है लेकिन वे भक्तों को शुभ फल देती है भयानक स्वरूप होने के बावजूद शुभ फल देने वाली मां कालरात्रि को इसी गुण के कारण शुभकारी भी कहा जाता है यह देवी जीवन में आने वाली सभी ग्रह बाधाओं को दूर करती हैं सृष्टि संचालन और सृष्टि संयोजन इन्हीं मां काली की कृपा का फल है जिन वस्तुओं और प्राणियों से जीव दूर भागता है वे मां काली को प्रिय है इनकी पूजा अर्चना करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और दुश्मनों का नाश होता है इनकी पूजा में जागरण का विशेष महत्व बताया गया है कस्बे के सिद्ध पीठ स्थल मां मंगला माता मंदिर पर रोज सुबह से ही भक्तों की पूजा अर्चना के लिए लाइन लग जाती है

विज्ञापन एक्सप्रेस