12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

*उझानी में दर्जनों झांकियां कालीअखाड़े, झूमते श्रद्धालु…भव्यता के साथ निकली श्रीराम बरात।*

उझानी बदांयू 28 सितंबर ‌।

उझानी में श्रीराम बरात भव्यता के साथ निकाली गई। बरात में 100 के करीब झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें ऑपरेशन सिंदूर से लेकर 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी भी शामिल रही। बैडबाजों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।

मन में उल्लास, हर्ष अपार और प्रभु को अपलक निहारते श्रद्धालुओं का ज्वार, रथ पर सवार जन-जन के आराध्य के स्वागत को आतुर अयोध्यावासियों की मनुहार , खेड़ापति मोहल्ले से जैसे ही निकली प्रभु राम की बरात, हर्ष के साथ खूब लगे जय श्री राम के जयकार।

श्री कामधेनु गौशाला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के तहत रविवार को भगवान राम समेत चारों भाइयों की बरात निकली। सौ झांकियां, दर्जनों अखाड़े और बैंड बाजे के साथ निकली विशाल बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक सड़क पर उमड़ती रही। बाजार की छतों पर भी श्रृद्धालुओं की भीड़ नजर आई।

नगर में शाम को जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात निकली तो बाजार में अवधपुरी की छवि नजर आई। श्री राम की बरात का शुभारंभ दोपहर करीब पांच बजे विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,भाजपा नेता हर्षवर्धन राजपूत,भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतनकुमार जिंदल,कमेटी अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय,बरात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू आदि ने रिविन काटकर व नारियल फोड़कर किया। वही राम दरबार के स्वरूप बने बच्चों की आरती भी की।

आगे देवी देवताओं के स्वरूपों और सामाजिक संदेश दे रही झांकियों ने पूरे यात्रा मार्ग में अद्भुद छटा बिखेरी। बाजार में श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर व फूलों की बारिश कर बरात को जनकपुर रामलीला ग्राउंड के लिए प्रस्थान कराया।

राम बरात देखने उमड़ी भीड़।
रथ पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम जैसे ही बरात लेकर निकले, ऐसा लगा उनके साथ पूरा शहर उमड़ पड़ा। बरात में सबसे आगे आगे दो ऊंट और पीछे छह घोड़े चल रहे थे। विघ्नविनाशक गणपति के बाद राजा दशरथ, मुनि विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ एक रथ पर सवार थे। राधाकृष्ण, शिव-पार्वती बने कलाकारों ने भी समां बांध दिया। राम बरात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू के निर्देशन में निकाली गई।

राम बरात जहां से भी गुजरी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संचालन में रतन कुमार जिंदल, राजकुमार बंसल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बौबी, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू, सुनील सचदेवा बिट्टू,नीरज वार्ष्णेय,पंकज वार्ष्णेय, विशाल गेरा, अभदेश वर्मा, रानी सिंह पुंडीर आदि का सहयोग रहा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस