शहर में चोरियों की लम्बी है फेहरिस्त, बैखोफ चोर सीसीटीवी में कैद, फिर भी पुलिस दूर।
उझानी बदांयू 28 सितंबर।
कोतवाली पुलिस की यह निशक्रियता नहीं तो ओर क्या है,शहर में काफी लम्बे समय से चोरियों की वारदात को अंजाम देकर चोर साफ निकल जाते हैं, कई जगह सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस किसी घटना का खुलासा ना कर सकी। चोरी की घटनाएं सिर्फ जीडी की शोभा बढ़ा रही है।
पिछले दिनों घंटाघर मार्केट में बैंक आफ बड़ौदा की मिनी शाखा में अज्ञात चोर का साफ चैहरा आने के बाद भी पुलिस उसे आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। चरनजीत अदलक्खा की सर्राफे की दुकान में भी चोर का चेहरा साफ नजर आया। लेकिन उसे भी पुलिस खोज ना सकी। कृष्णा कालोनी,हो या गौशाला रोड, संजीव आजाद की दुकान से नये नोटों के हार की चोरी का भी पुलिस पता ना लगा सकी।
लगता है पिछली चोरियों की तरह अंग्रेजी शराब की दुकान की लाखों की नकदी की चोरी भी इसी तरह दफ़न हो जाएगी,या पुलिस इसके वर्कआउट को प्रयासरत रहेगी देखने वाली बात होगी।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com