12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में चोरों का आतंक, अंग्रेजी शराब की दुकान से उडाऐ 1.46 लाख + तीन तीन पेटी कीमती शराब व बीयर

उझानी बदांयू 28 सितंबर।

उझानी में चोरों का आतंक व्याप्त है बीती रात दिन-रात चलने वाले व्यस्ततम कछला रोड़ पर अंग्रेजी शराब की पिछली दीवार काटकर तीन अज्ञात चोरों ने 1.46 लाख की नकदी सहित तीन पेटी महंगी शराब व तीन पेटी बीयर चोरी कर ली। दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। एक कैमरा दिखाई ना देने पर मुंह पर कपड़ा लपैटे तीन चोर सीसीटीवी में कैद हो गये। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार कछला रोड पर दिव्या माहेश्वरी पत्नी विवैक माहेश्वरी की अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकान है बीती रात सेल्समैन अमित कुमार निवासी बिल्सी थाने के गांव वनबैहटा बंद कर घर चला गया। बिक्री के रूपये कांउटर में रखे थे। सीसीटीवी के अनुसार रात 1.40 बजे के आस-पास पीछे 9 इंची की दीवार काटकर तीन चोर घुसे व इत्मीनान से मंहगी शराब की तीन पेटी व बीयर की तीन पेटी के साथ काउंटर में रखे एक लाख छियालीस हजार रुपए भी निकाल कर ले गये।

आज सुबह दुकान खोलने पर सेल्समैन अमित कुमार सिंह को चोरी का एहसास हुआ अंदर जाकर देखा तो पीछे की दीवार से घुसर चोरों द्वारा चोरी की जानकारी हुई, कोतवाली पुलिस भी सूचना पर पहुंची इंस्पेक्टर नीरज मलिक सबइंस्पेक्टर शिवकुमार मलिक ने दल-बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर चोरी के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। अमित कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी है।—————-

फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल।

कुछ देर बाद बदायूं से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी शराब की दुकान का निरीक्षण कर जरुरी जानकारी जुटा कर कुछ साक्ष्यों को एकत्र किया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस