11:52 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

जनपद स्तरीय खो खोप्रतियोगिता में अंडर-19 में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं विजेता, नननू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी उपविजेता रहा

श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में संपन्न हुए जनपद स्तरीय खो खोप्रतियोगिता में अंडर-19 में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं विजेता ,नननू मल जैन इंटर कॉलेज बिल्सी उपविजेता रहा।
अंडर 17 में आरबीएस इंटर कॉलेज बटला विजेता रहा जबकि भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी उपविजेता रहा। अंडर 14 में शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजेता रहा जबकि उपविजेता श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं रहा।
श्री कृष्णइंटर कॉलेज बदायूं ओवरऑल चैंपियन रहा।
मैच का आंखों देखा हाल श्री राधेश्याम शर्मा एवं संदीप कुमार ने प्रस्तुत किया मैच का संचालन श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के खेल प्रवक्ता श्री रमेश सिंह ने किया।
टीम का चयन जनपदीय कीड़ा प्रभारी श्री अजय कुमार पटेल ने किया।
विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस