1:08 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

वज़ीरगंज को मिला IGRS में पहला स्थान: एसएसपी ने दी बधाई

वज़ीरगंज को मिला IGRS में पहला स्थान: थाना ने किया टॉप, एसएसपी ने थाना प्रभारी को दी बधाई

वज़ीरगंज – जनसुनवाई के लिये एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश के सभी थानों में बदायूं जनपद का थाना वजीरगंज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बदायूं में आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जारी तीन माह की रैंकिंग में बदायूं पुलिस के थाना प्रभारी वज़ीरगंज इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। बदायूं एसएसपी ने सभी थाना इंचार्ज को बधाई दी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह की सख्ती और काम करने के तरीके का असर धरातल पर दिखने लगा है।बदायूं की खाकी ने पूरे प्रदेश में टॉप कर दिया। यह यह उत्कर्ष कार्य है, माह की रैंकिंग जारी हुई तो बदायूं की खाकी ने पूरे प्रदेश में टॉप कर दिया। जनसुनवाई के इस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण की प्रत्येक माह शासन स्तर पर समीक्षा होती है। आईजीआरएस पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लेते हुए पीड़ित संतुष्ट है या असंतुष्ट के शासन के मानकों के हिसाब से समीक्षा होती है जिसमे बदायूं के वजीरगंज थाना ने प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस