6:39 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में धूमधाम से निकाली गई रामबरात शोभायात्रा, कलात्मक झांकियां और डीजे बैंड के साथ हुई मोहक प्रस्तुति

सहसवान (बदायूं)सहसवान में रामबरात के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें महिला-बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. रामबरात संस्कृत महाविद्यालय पाठशाला के मैदान से उठकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फिर रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई.

भगवान श्री मर्यादापुरुषोत्तम राम का आरती पूजन करके यात्रा का शुभारंभ किया रामलीला से गाजे-बाजे के सात निकाली श्री राम बारात शोभायात्रा में डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में युवा नाचते, गाते हुए शामिल हुए. शोभाायात्रा में मां काली, संकट मोचन हनुमान जी, शंकर पार्वती, राधा कृष्णा, सुंदर सुंदर झाकी एक दर्जन से अधिक सिंहासन डी जे बेस साउंड के सात स्वांग प्रदर्शन लोगों को आश्चर्यचकित करता रहा. यात्रा नयागंज जहांगीराबाद चौराहा,नया गंज, नबादा चौराहा, कोतवाली ,ब्लॉक, मेंन बाजार विल्सन गंज चौराहा, पठान टोला, बजरिया,तहसील चौराहा होते हुए रामलीला के मैदान पहुंची. इस बीच सहसवान पुलिस प्रशासन का भी राम बारात निकलवाने में बहुत बड़ा सहयोग रहा

रामबरात के अवसर पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद पूरे देशवासियो और नगर वासियों को मिल रहा है. ।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस