1:09 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स ने मोक्षधाम पर चलाया स्वच्छता अभियान

बिसौली: जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स ने सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत आज नगर के बिल्सी रोड स्थित मोक्षधाम पर स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रुप के सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ग्रुप के अध्यक्ष साहू सावेंद्र ने बताया कि स्वच्छता से वातावरण सुंदर बनता है। एक सप्ताह पूर्व मोक्ष धाम पर ग्रुप द्वारा बैंचों का निर्माण कराया गया है। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल नादान, अध्यक्ष साहू सावेंद्र, नितिन गुप्ता, रवींद्र मोहन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता , डॉ गुंजन वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय टिंकू, निशांत गोयल, अमित बाबू, मोहित वार्ष्णेय,विपुल वार्ष्णेय, मनोज टाटा, शिवशंकर रस्तोगी सभासद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस