11:34 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS
परेड में सलामी लेते एसएसपी

साप्‍ता‍हिक परेड में एसएसपी ने लिया पुलिस के इंतजाम का जायजा, दी सलामी

बदायूं। साप्ताहिक परेड यानि शुक्रवार को एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में सलामी दी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसिया इंतजामों का जायजा लिया।
शुक्रवार को एसएसपी ने पुलिस परेड ग्राउंड में सलामी लेने के बाद पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने परेड का संचालन कर रहे सीओ उझानी देवेन्द्र कुमार के साथ प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए ग्राउंड में दौड लगवाई। सभी पुलिस कर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता, और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए प्रेरित किया। पुलिस सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए सभी को निर्देशित किया। पुलिस कर्मियों की ओर से असॉल्ट ड्रिल का अभ्यास किया गया। परेड के बाद रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूं, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। इसके बाद रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आररटीसी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय, शौचालय आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान आरआई इन्द्रजीत सिंह, आरटीसी प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुण्डीर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट चेतन मौर्य

विज्ञापन एक्सप्रेस