मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 25. 05.2025 को जनपद के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को बैंकों का भ्रमण कराये जाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में आज उक्त विद्यालयों की छात्राओं को निकटवर्ती बैंकों का भ्रमण कराया गया ।इस भ्रमण से बालिकाओं में बैंक खाता संचालन वित्तीय साक्षरता विकास, बैंकों की कार्य प्रणाली, एटीएम संचालन पासबुक पूरी करने की मशीन का संचालन, चेक जमा करने की मशीन का संचालन कैसे होता है इस विषय में बैंक स्टाफ द्वारा बालिकाओं को विस्तार से बताया गया इसी कड़ी में बैंकों में पैसा जमा करने एवं निकालने की प्रक्रिया के बारे में भी ने सीखा। इस भ्रमण से बालिकाओं में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास बेटियों को सशक्त वह स्वावलंबी बनाने प्रबल संभावनाएं विकसित होगी। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक व वार्डन व फुल टाइम पार्ट टाइम टीचर का विशेष सहयोग रहा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की ऐसी गतिविधियों से बालिकाओं का सर्वांगीण विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जिज्ञासा विकसित होगी।









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
