प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के बदायूं स्थित सद्भभावना भवन पटिया वाली गली सेवा केंद्र पर नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए वरिष्ठ राज योग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी ने कहा कि नवरात्रि आध्यात्मिक शक्ति संचित करने का समय है l नवरात्रि के बाद विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाता है जिसमें रावण के पुतले को जलाया जाता है जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है l रावण जैसी आसुरी प्रवृत्तियां काम, क्रोध ,लोभ ,मोह तथा अहंकार पर बिना शक्ति के विजय प्राप्त नहीं की जा सकती हैl इसलिए हमें शक्तियों को प्राप्त करने का नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझना होगा l उन्होंने कहा कि नवरात्रि के प्रथम दिन से ही कलश स्थापना और दीपक जलाया जाता है जिसका अर्थ है शरीर रूपी मिट्टी के दीपक में आत्मा रूपी ज्योति को परमात्म शक्तियों से जागृत करना l 9 दिन तक लगातार जिन शक्तियों की आराधना की जाती है वे परमात्मा की ही दिव्य शक्तियां हैं l प्रथम पूज्य मां शैलपुत्री से हिमालय की तरह धैर्य और स्थिरता की शक्ति ,मां ब्रह्मचारिणी से तपस्या व संयम ,मां चंद्रघंटा से निर्मलता , मां कुष्मांडा से शांति ,मां स्कंदमाता से ज्ञान विज्ञान की शक्ति, मां कात्यायनी से सामना करने की शक्ति, मां कालरात्रि से सदा विजय पाने की शक्ति ,मां महागौरी से पवित्रता शक्ति, सुख संपदा तथा मां सिद्धिदात्री से सिद्धि स्वरूप बनने की शक्ति प्राप्त होती है l अंतिम दिन कन्याओं को भोज कराकर पूजन किया जाता है lयदि 9 दिन में हमें इतनी सुख, शांति और आनंद की प्राप्ति होती है तो क्यों ना हम पवित्रता के व्रत को संपूर्ण जीवन के लिए धारण कर लें और जितना आदर भाव कन्याओं, बहनों और माताओं के प्रति रखते हैं इसी भाव को संपूर्ण जीवन में धारण कर लें तो जीवन सुख ,शांति, शक्ति , आनंद पवित्रता और प्रेम से भरपूर हो जाएगाl उन्होंने बताया की B-4 आवास विकास स्थित सेवा केंद्र तथा सद्भभावना भवन पटिया वाली गली में माता की दिव्य मनमोहक झांकी सभी के दर्शनार्थ तैयार की गई है l सभी भक्तजनों से अनुरोध है कि वह सांय कालीन साढे सात बजे होने वाली भव्य आरती में शामिल होकर आरती का पुण्य अर्जित कर सकते हैं lइस अवसर पर बीके किरण दीदी, बीके सुरभि बीके ,प्रीति बीके शारदा तथा बीके मुन्नालाल शाक्य, बीके दीनदयाल मौर्य के धर्मवीर आदि सभी भाई बहने उपस्थित रहे l ओम शांति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
