
वजीरगंज बदायूं
बदायूं विधानसभा के सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम पंचायत सोई के मजरा ग्राम अलीनगर में बने बारात घर का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अपनी विधानसभा मे ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करने के लिए जाने जाते हैं ग्राम अलीनगर में बने बारात घर का लोकार्पण कर सरकार की जनहित कार्यों की प्रशंसा करते हुए सदर विधायक ने कहा की सरकार प्रदेश के हर एक व्यक्ति के विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है हाल ही में सरकार ने आप लोगों को जीएसटी दरो में भारी कमी की है जिससे आम इंसान के जीवन में बदलाव दिखाई देने लगेगा वही ग्राम वासियों ने सदर विधायक का दिल खोलकर स्वागत किया इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान जयपाल सिह दिबाकर सदस्य जिला पचायत राहुल वार्ष्णेय रिद्धि प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम प्रताप सिंह नरेश गुर्जर अनिल गुप्ता के साथ-साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
