3:32 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज- आधे से भी कम दामों में बिकी स्प्राइट और थम्सप खरीदारी को उमडे लोग


आधे से भी कम दामों में बिकी स्प्राइट और थम्सप खरीदारी को उमडे लोग

वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज के स्प्राइट और थम्सप पेय पदार्थ के एजेंसी स्वामी और कंपनी के लोगों द्वारा हतरा तिराहे के समीप एम एफ हाईवे पर ₹20 में बिकने वाली 500 एमल की थम्सप एवं स्प्राइट की बोतलो को मात्र ₹20 में तीन बोतल बिकने की सूचना मिलते ही खरीदारी के लिए लोगों का हजूम इकट्ठा हो गया देखते ही देखते लोग पेटियों की पेटी की खरीदारी करने लगे रहा चलते रहागीरों ने भी तीन-तीन छे छे बोतले खरीदी कस्बा सहित देहात के दुकानदारों ने भी बड़ी मात्रा में इन बोतलों की खरीदारी की जब इस विषय में एजेंसी स्वामी से पूछा गया तो उसने मात्र इतना बताया की यह कंपनी की योजना है जब बोतल पर इसकी उत्पादन एवं एक्सपायर तिथि को चेक किया गया तो एक्सपायरी की तारीख 27 सितंबर अंकित है जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं की एक्सपायरी नजदीक होने की वजह से माल को कम दामों में बेचकर कंपनी कुछ मुनाफा कमा कर ज्यादा से ज्यादा अपना प्रचार करना चाहती है लेकिन सबसे असल सवाल यह है की जो कस्बा और देहात के छोटे दुकानदार सस्ता माल समझकर अधिक माल खरीद ले गए हैं क्या वह 27 तारीख तक उस माल को बेच पाएंगे या नहीं अगर वह इस तारीख तक माल नहीं बेच पाए तो लोगों को जागरूकता के अभाव में कहीं एक्सपायर पेय पदार्थ पीने से शारीरिक नुकसान उठाना ना पड़ जाए

विज्ञापन एक्सप्रेस