2:42 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में धूमधाम से निकाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

उझानी बदांयू 22 सितंबर।

महाराजा अग्रसेन जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न सड़कों से होते हुए यात्रा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।

रास्ते में जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। नगर की सड़कें महाराज अग्रसेन के जयकारों से गूंजती रहीं।

महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा मोहल्ला बाज़ार कलां सिथ्ति अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई।
महाराजा अग्रसेन के चित्र का पूजन अर्चन व ध्वजारोहण कर शुभारंभ हुआ। करीब चार बजे से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। घोड़े जुते सुंदर रथ पर महाराजा अग्रसेन की सुंदर झांकी सजी थी। आगे आगे कलाकार वाद्य यंत्र बजाते हुए चलते रहे। इसके पीछे समाज के पुरुष, महिलाएं व बच्चे कतार में अग्रसेन महाराज की जय जयकार लगाते हुए चल रहे।

शोभायात्रा मोहल्ला साहूकारा,कछला रोड, स्टेशन रोड होते हुए अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर पूरी हुई। जहां सजातिय मेधावी बच्चों व बुजुर्गों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

इस बीच महाराजा अग्रसेन की रथयात्रा का आरती कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति , अग्रवाल महिला समिति के ब्रजेन्द्र गोयल, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल,प्रवीण मित्तल, राजीव गोयल,संजय मित्तल,मनीष गोयल, प्रदीप गोयल,अवनीश चंद्र गोयल, कृष्ण अवतार मैमिया,केशव गर्ग, रेनू गोयल,आदि उपस्थित रहे।—————–

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस