
बदांयू 22 सितंबर।
शहर के फोर लीफ होटल में आयोजित बदायूं एक्सप्रेस के सफलता पूर्वक 10 गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने और संपादक सुशील धींगडा के पत्रकारिता क्षेत्र में 50 साल पूर्ण करने पर हुए सम्मान समारोह मे पहुंचे जिले भर के राजनेता, नेता सामाजिक कार्यकर्ता , साहित्यकारो, पत्रकारों, और बुद्धिजीवियों के समागम ने सम्मान समारोह मे चार चांद लगाने का काम किया।
बदायूं एक्सप्रेस के संपादक सुशील धीगडा जी द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र मे निस्वार्थ भाव एवं आपसी भाईचारे द्वारा बिताये गए 50 सालों की मेहनत और उनके सहयोग का ही परिणाम था कि कार्यक्रम के एक ही मंच पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के राजनेता विराजमान थे ।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं साहित्यकारों पत्रकारों के साथ-साथ राजनेताओं ने एवं बुद्धिजीवी समाज के लोगों ने जहां एक ओर बदायूं एक्सप्रेस के संपादक का जोरदार स्वागत किया वहीं उनकी पूरी टीम को भी सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
सम्मान समारोह में सभी लोगों ने बड़े ही शान और मान के साथ पत्रकारिता जगत में बिताये गए धीगडा जी के 50 सालो के कार्यों का उल्लेख किया तथा आगे भी इसी तरह निडरता ओर न्याय प्रियता के साथ कार्य करने की बधाई दी बदायूं जनपद में उनके द्वारा शुरू किए गए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदायूं एक्सप्रेस की भी जमकर तारीफ की गई सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार कार्यक्रम के अध्यक्ष संजीव पाठक पूर्व ब्यूरो चीफ अमर उजाला के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया पूर्व मंत्री डीपी यादव समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष यादव सहसवान के विधायक बृजेश यादव पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद सिंह पटेल
साहित्यकार अशोक खुराना अक्षत अशेष सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति मेहंदीरता राजीव शर्मा ब्यूरो चीफ शैलेंद्र शुक्ला जी हिंदुस्तान के साथ-साथ पंजाबी समाज के लोगों के साथ साथ अन्य अतिथि गणों ने भी भी बदायूं एक्सप्रेस के संपादक सुशील धीगडा को स्मृति चिन्ह फूल माला एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
वही बदायूं एक्सप्रेस परिवार की तरफ से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि गणों को भी स्मृति चिन्ह फूल माला एवं शाल उड़ाकर स्वागत व सम्मानित किया गया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
