2:18 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस की कथा

बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज जी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कछला स्टैंड पर स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम दिवस की कथा में पुष्कर पीठाधीश्वर स्वामी जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा श्री स्वामी जी महाराज ने बताया कि कि जब उद्धव जी के माध्यम से विदुर जी को पता लगा कि भगवान इस धरा धाम को छोड़कर चले गए तो विदुर जी बड़े उदास होते हैं विदुर जी बहुत रोते हैं विदुर जी कहते हैं उद्धव जी से उद्धव जी हम लोग कितने दूर भाग्यशाली हैं भगवान इतने दिन हमारे साथ रहे लेकिन हम भगवान को पहचान न सके विदुर जी बहुत रोते हैं उद्धव जी कहते हैं भगवान ने जाते-जाते आपको कई बार याद किया है और आपको कथा सुनने के लिए श्रीमैत्रेय जी को नियुक्त किया है अब आप जाओ और हरिद्वार में जाकर के मैत्रेय जी से कथा सुन लीजिए विदुर जी उद्धव जी को प्रणाम करके हरिद्वार में मैत्रेय जी के पास चले गए श्री स्वामी जी महाराज कहते हैं कि वहां जाकर के विदुरजी ने भगवान के विषय में पूछा है तो मैत्रेय जी महाराज ने विदुर जी को भगवान के लीलाओं का वर्णन करके सुनाया हैजनसैलाब उमड़ा रहा कथा पांडाल में स्वामी जी की अमृतवाणी की कथा सुनकर भक्त आनन्दमय हुए।
कथा के मुख श्रोता हनुमान जी महाराज जी है जो कथा श्रवण करने नित्य प्रति दिन सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से दिव्य रथ से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल आते हैं। और कथा के मुख यजमान हनुमान जी महाराज ही है कथा पांडाल में अपार जनसमूह भक्ति भाव को आनंदित कर रहे हैं इस व्यवस्था में महंत जी पूरे बालाजी परिवार हर श्रोता को गर्मी से कथा में कोई भी परेशानी ना हो इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था बीस कुलर,पचास पंखा कथा पांडाल में लायेंगे गये है जिससे हर श्रोता मन से कथा श्रवण करें ऐसा प्रयास बालाजी परिवार का हमेशा रहता है बहुत सुन्दर भाव से प्रसाद वितरण किया जाता है। विभिन्न जनपदों से गाजियाबाद, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद कासगंज,एटा , बहेड़ी, दादरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गजरौला से भक्त आ रहे हैं
विश्राम दिवस की कथा में पत्रकार बंधुओं को सिद्ध पीठ बालाजी धाम का पटका,माला और गिफ्ट देकर महंत श्री मटरुमल शर्मा महाराज जी के द्वारा सम्मानित किया गया गजरौला से पधारे अशोक कुमार राय ,देवेन्द्र पाल शर्मा, कथा श्रवण कथा स्थल पहुंचे
,इस मौके पर महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा,यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी बाबा स्वतंत्रा राठी,पुष्कीन गांधी,चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, मयंक जैन, अनिल जैन,सुभाष चन्द्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी,रवि वाष्र्णेय दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी जितेन्द्र वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी,दीपू माहेश्वरी, रोहित शर्मा,कंटू माहेश्वरी,देव वाष्र्णेय, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित देवल, विशाल भारत खासट, राजाबाबू वाष्र्णेय, आशीष वशिष्ठ, हेमचंद्र वशीष्ठ, गोरेलाल शर्मा, आशीष वाष्र्णेय, आचार्य कुलदीप शर्मा, संदीप माहेश्वरी, लोकेश कुमार,अनुप माहेश्वरी, आशा शर्मा, भुवनेश शर्मा,सुवीन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, निशांत, टिंकू वाष्र्णेय,नीरज माहेश्वरी,आशा माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस