अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
आज दिनांक 18.09.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर, विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा मय पुलिस बल के साथ शांति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के कचहरी तिराहा,पुलिस लाइन चौराहा व आदि जगहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मनोज कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार व अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
