9:25 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम

वजीरगंज बदायूं
थाना क्षेत्र के ग्राम करकटपुर के शहीद खेम सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यकारी सदस्य हरिओम पाराशरी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रति स्पर्धा की आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग-अलग गांव से आए खिलाड़ियों ने अपना वजन माप कराया रविवार को जूनियर बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में सुधीर कुमार प्रथम आयुष द्वितीय तथा दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं 55 किलो भार वर्ग में आयुष प्रथम साहूल द्वितीय एवं तस्लीम ने तीसरा स्थान ग्रहण किया प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका नितिन ठाकुर ने निभाई वही आयोजक टीम के शिवम चौहान अमन लवलेश गौरव आकाश चौहान ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हर वर्ष कराई जाया करेंगे मुख्य अतिथि हरिओम पाराशरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर हौसला आफजाई किया इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राघव सिंह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान पंडित देवेश शंखधर के साथ-साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.