5:59 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं के मजरा ढका में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

म्याऊं। ग्राम पंचायत म्याऊं के मजरा ढका में रविवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निवर्तमान विधायक धर्मेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतिमा अनावरण के बाद अपने संबोधन में धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि आज हम सभी उस महान विभूति को नमन कर रहे हैं जिन्होंने भारत के संविधान को आकार दिया और समाज के वंचित वर्गों को सम्मान एवं समानता का अधिकार दिलाया। यह प्रतिमा केवल धातु या पत्थर की आकृति नहीं है, बल्कि उस विचारधारा का प्रतीक है जो हमें यह सिखाती है कि समाज में हर व्यक्ति को बराबर का हक और अवसर मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के. सी. शाक्य ने भी ग्राम कमेटी के साथ मिलकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूरे पंडाल में जय भीम के नारे गूंजते रहे और माहौल सामाजिक समरसता के रंग में रंग गया।
इस मौके पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष पंकज पाठक, बृजेश राठौर, कुंवरपाल कश्यप, सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.