1:25 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी चोरी के माल सहित दो चोरों को भेजा जेल

वजीरगंज बदायूं
जनपद भर के कस्बो एवं गांव में अलग-अलग समय पर हुई चोरियों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों के साथ-साथ दिल्ली से चुराई गई बाइक चोरी के अंतर्जनपदीय गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने मय माल के पड़ने मैं कामयाबी हासिल की है तथा दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा है
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदापुर निवासी बच्चन मियाँ पुत्र मुमताज हुसैन ने 12 तारीख को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके जंगल में बने हुए फार्म हाउस से 11 तारीख को एक बैटरा इनवर्टर के साथ-साथ पास खड़े ट्रैक्टर की बैटरी भी चोरों द्वारा चुरा ली गई है जिसका थाने में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही सीओ बिसौली सुनील कुमार एवं वजीरगज प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह अपनी अपनी टीमों के साथ चोरों एवं चोरी के माल बरामदगी के लिए प्रयासरत थे पुलिस को सूचना मिली की दो संदिग्ध व्यक्ति सैदपुर से कुर्वी जाने वाले मार्ग पर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों चोरों को मय चोरी की बाइक एवं अन्य माल के साथ गिरफ्तार कर लिया
चोरों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम अभिषेक पाठक पुत्र पवन पाठक एव अभय पाठक पुत्र बबलू पाठक निवासी ग्राम पाठक बेटा थाना इस्लामनगर बताया थाना पुलिस ने इन दोनों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग दिन एवं समय पर जिसमें दिल्ली एवं बरेली से बाइक चोरी करना वही आबला के रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा चोरी करना जरीफ नगर के जंगल में बने कुइया बाबा के आश्रम के मंदिर से इनवर्टर बैटरा तथा घंटी चोरी के साथ-साथ चोरों ने ग्राम भोयस के पंचायत घर से कंप्यूटर सीसीटीवी कैमरे तथा नगर पंचायत मुड़िया अधूरे की स्थित सत्य ट्रेडर्स गर्ग मॉल से नकाब लगाकर चोरी करना बिसौली के ओम प्लाजा के सामने से खड़े ई रिक्शा से बैटरी चोरी करना तथा ग्राम भटपुरा स्थित स्कूल से चांदी की मूर्ति के साथ-साथ नगदी चोरी की बात भी कबूल की है दोनों चोरों को थाना पुलिस ने मय चोरी के माल के साथ न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.