10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

जनता से लूट का हिसाब दे बीजेपी- सपा सांसद आदित्य यादव

बदायूं: सपा सांसद आदित्य यादव का केंद्र पर हमला, कहा– मणिपुर और किसानों की अनदेखी, जनता से लूट का हिसाब दे बीजेपी

बदायूं में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा सांसद आदित्य यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मणिपुर दौरा बहुत पहले होना चाहिए था, जबकि राज्य ढाई साल से जल रहा था। किसानों को बाढ़ से करोड़ों की फसल का नुकसान हुआ लेकिन मुआवजे पर सरकार खामोश है।

आदित्य यादव ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है, जीएसटी के नाम पर जनता से लूट हुई है और अब उसका हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक एकजुट हैं और 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस